निम्न सुरंग (लो-टनल) तकनीकी से उद्यानिकी खेती को करना होगा आसान
पन्ना 16 फरवरी 18/सीधी जिले के उद्यानिकी कृषकांे का दल भ्रमण हेतु
जिला पन्ना में उपस्थित हुआ। जिसमें कृषकांे को निम्न सुरंग (लो-टनल) के
महत्व के बारे में बताया गया कि पाॅलीहाउस की तुलना में निम्न सुरंग
(लो-टनल) एक सस्ती एवं सरल संरचना है एवं इसे आसानी से स्थापित किया जा
सकता है। साथ ही इसका रखरखाव भी आसानी से किया जा सकता है। कृषकों को
मिश्रित खेती, सघन फलोद्यान एवं सब्जी की उन्नत खेती की जानकारी दी गई।
सीधी से आये हुए कृषकों के दल द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना का भी
भ्रमण किया गया। जहाॅ कृषकों को अजोला की खेती तथा मषरूम की खेती की तकनीकी
जानकारी दी गई। कृषक दल द्वारा जैविक खेती में प्रथम पुरूस्कार प्राप्त
किसान श्री लक्ष्मणदास सुखरमानी के यहाॅ भी भ्रमण किया जहाॅ श्री सुखरमानी
द्वारा जैविक खाद के साथ साथ हल्दी, लहसुन, धनियां, मिर्च और मुनगा की खेती
की जानकारी दी गई। इस अवसर पर उद्यमिता विकास जिला सीधी के काॅआर्डिनेटर
डाॅ. आलोक गेहलवार, कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना के डाॅ. बी.एस. किरार, डाॅ.
आर.पी. सिंह तथा सहायक संचालक उद्यान पन्ना के श्री महेन्द्र मोहन भट्ट भी
उपस्थित रहे।
समाचार क्रमांक 143-423

Comments
Post a Comment