राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-केन्द्राध्यक्ष नियुक्त
पन्ना 16 फरवरी 18/मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इन्दौर द्वारा आयोजित
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2018 का आयोजन 18 फरवरी को किया जा रहा है।
यह परीक्षा 2 सत्रों में जिले में आवंटित 9 परीक्षा केन्द्रों में सम्पन्न
होगी। जिले को आवंटित परीक्षा केन्द्रों में राज्य सेवा प्रारंभिक
परीक्षा-2018 के सफल संचालन के लिए लोक सेवा आयोग इन्दौर के निर्देशानुसार
केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
इस
संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अपर कलेक्टर श्री अशोक ओहरी ने बताया
कि परीक्षा केन्द्र शासकीय मनहर कन्या उमावि पन्ना में प्राचार्य श्रीमती
विजयलक्ष्मी खरे प्राचार्य शा. मनहर कन्या उमावि. पन्ना को केन्द्राध्यक्ष
बनाया गया है। इसी तरह परीक्षा केन्द्र शा.रू.प्र.उमावि. क्र. 2 पन्ना में
वरिष्ठ अध्यापक श्री महेन्द्र सिंह यादव, शा. छत्रसाल स्नातकोत्तर
महाविद्यालय विज्ञान संकाय पन्ना में प्राध्यापक वाणिज्य डाॅ. ए.के. खरे,
शा. छत्रसाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय कला संकाय पन्ना में प्राध्यापक
वनस्पति शास्त्र श्री एस.पी. सिंह एवं शा. आर.पी. उत्कृष्ट उमावि. पन्ना
में प्राचार्य डाॅ. राजकिशोर पाण्डेय को केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किया गया
है। जबकि महारानी दुर्गाराज्य लक्ष्मी उमावि पन्ना प्राचार्य श्री ज्ञान
प्रसाद श्रीवास, सरस्वती उमावि पन्ना में प्राचार्य श्री राजेन्द्र कुमार
तिवारी, लिस्यु आनन्द उमावि पन्ना में प्राचार्य श्रीमती सिस्टर फिल्सी तथा
नेशनल पब्लिक स्कूल उमावि पन्ना में प्राचार्य श्री रामस्वरूप सिंगरौल को
केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
समाचार क्रमांक 146-426
Comments
Post a Comment