नवीन पोस्ट मार्टम भवन निर्माण कार्य के लिए राशि स्वीकृत
पन्ना 17 फरवरी 18/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा जिला खनिज प्रतिष्ठान मंडल की बैठक 20 सितंबर 2017 में लिए गए निर्णय अनुसार सामुदायित स्वास्थ्य केन्द्र देवेन्द्रनगर में नवीन पोस्ट मार्टम भवन निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गयी है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवेन्द्रनगर में नवीन पोस्ट मार्टम निर्माण कार्य के लिए 14 लाख 10 हजाररूपये की स्वीकृति दी गयी है। लोक निर्माण विभाग पन्ना को क्रियान्वयन एजेन्सी बनाया गया है। यह राशि जिला खनिज प्रतिष्ठान मद अन्तर्गत जिला स्तर पर उपलब्ध राशि से विकलनीय होगी।
समाचार क्रमांक 153-433
समाचार क्रमांक 153-433
Comments
Post a Comment