मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

पन्ना 17 फरवरी 18/तहसीलदार गुनौर के प्रतिवेदन अनुसार 19 अक्टूबर 2017 को भईयालाल चैधरी पिता श्री बन्दरा चैधरी निवासी गुनौर तहसील गुनौर जिला पन्ना की मृत्यु सर्प के काटने से हो गयी थी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुनौर ने कलेक्टर न्यायालय में मृतक भईयालाल चैधरी की मृत्यु जहरीले कीडे के काटने से होने के कारण मृतक के निकटतम वैध वारिस पत्नी फूला बाई चैधरी को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किए जाने हेतु प्रकरण अनुशंसा सहित प्रेषित किया गया।

    तहसीलदार के प्रतिवेदन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुनौर द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने मृतक भईया लाल चैधरी के निकटतम वैध वारिस उसकी पत्नी फूला बाई चैधरी निवासी गुनौर जिला पन्ना को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने तहसीलदार गुनौर को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने हेतु आदेश दिए हैं।
समाचार क्रमांक 152-432

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार