मंत्री सुश्री मेहदेले ने 4 जरूरतमंद को दी उपचार सहायता

पन्ना 17 जनवरी 18/सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जेल विभाग ने अपने स्वैच्छानुदान मद से 4 जरूरतमंद को 35 हजार रूपये की उपचार सहायता दी है। अपर कलेक्टर श्री अशोक कुमार ओहरी ने बताया कि पुराना बस स्टेण्ड अमानगंज निवासी श्री मोहनलाल रैकवार के कैंसर के उपचार के लिए 20 हजार रूपये की सहायता दी है। इसी प्रकार जनवार निवासी श्रीमती अन्तीबाई, खेजरा मंदिर के सामने पन्ना निवासी रितु विश्वकर्मा तथा सुमित विश्वकर्मा को 5-5 हजार रूपये की उपचार सहायता दी है।
समाचार क्रमांक 143-143

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

टी.बी. मुक्त अभियान के तहत सीबीनाॅट मशीन की स्थापना

भ्रमण के दौरान अनुपस्थित पाए गए स्वास्थ्य कर्मचारियों को नोटिस जारी बच्चे का गलत वजन पाए जाने पर एएनएम से मांगा स्पष्टीकरण