नवीन किसानों के पंजीयन 15 जनवरी से 15 फरवरी तक
पन्ना 17 जनवरी 18/जिला आपूर्ति अधिकारी बी.एस. परिहार ने बताया है कि शासन
के निर्देशानुसार पन्ना जिले में 26 मार्च से 26 मई 2018 तक किसानों से
समर्थन मूल्य पर गेहॅू खरीदी की जायेगी। इस वर्ष गेहूॅ का प्रति क्विटल
मूल्य 1735 रूपये शासन द्वारा निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि 15
जनवरी से 15 फरवरी 2018 तक नवीन किसानांे के पंजीयन उनके क्षेत्र के खरीदी
केन्द्रों पर किये जाएंगे। पिछले वर्ष में पंजीकृत किसानों के खरीदी
केन्द्र पर जाकर बोये गये रकबे एवं भूमि के संशोधन एवं बैंक खाता मे यदि
संशोधन हुआ है उसकी जानकारी एवं बैध मोबाईल नम्बर की जानकारी केन्द्र पर
दिया जाना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि नवीन किसानों को पंजीयन फार्म जो कि खरीदी केन्द्र पर निःशुल्क उपलब्ध कराये गये है उनको भरकर आधार नम्बर, बैंक खाता नम्बर, समग्र परिवार आईडी, भूमि से संबंधि जानकारी ऋण पुस्तिका की छायाप्रति लगाकर पंजीयन करा सकते है। गेहूॅ खरीदी पूर्व वर्ष की भांति 41 खरीदी केन्द्र निर्धारित है। किसान भाईयों से अनुरोध है कि निर्धारित समयावधि 15 फरवरी 2018 तक गेहॅू खरीदी केन्द्रों पर जाकर अपना पंजीयन कराएं।
समाचार क्रमांक 138-138

Comments
Post a Comment