पेड न्यूज पर नियंत्रण रखने कमेटी गठित

पन्ना 10 अगस्त 18/मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री द्वारा पेड न्यूज पर नियंत्रण रखने हेतु मीडिया माॅनीटरिंग एवं मीडिया सर्टिफिकेशन कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी आगामी विधानसभा चुनाव 2018 के समय टेलीविजन चैनल, रेडियो चैनल, न्यूज पेपर आदि में प्रसारण एवं प्रकाशित होने वाली पेड न्यूज पर नियंत्रण रखने एवं आयोग द्वारा प्रसारित निर्देशों के अनुसार समय-समय पर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु गठित की गयी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, रिटर्निंग आॅफिसर 58-पवई, 59-गुनौर एवं 60-पन्ना, अनुविभागीय मजिस्ट्रेट अजयगढ़ एवं शाहनगर तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। सहायक संचालक जनसम्पर्क को कमेटी का सदस्य/सचिव बनाया गया है।
समाचार क्रमांक 164-2415

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार