सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया सम्पादित कराने रिटर्निंग आॅफिसर नियुक्त

पन्ना 10 अगस्त 18/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 एवं निर्वाचनांे का संचालन नियम 1961 में निहित प्रावधानों के अन्तर्गत आगामी विधानसभा निर्वाचन 2018 से संबंधित सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया सम्पादित कराने के लिए रिटर्निंग आॅफिसर नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा पवई-58 के लिए श्री अभिषेक सिंह ठाकुर डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पवई (9179144010), विधानसभा गुनौर-59 के लिए श्री सिकलचन्द परस्ते संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुनौर (8359917615) तथा विधानसभा क्षेत्र पन्ना-60 के लिए श्री बी.बी. पाण्डेय संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पन्ना (8349392277) को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा है कि संबंधित अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के नियमों, अधिनियमों एवं समय-समय पर प्रसारित निर्देशों के अन्तर्गत विधानसभा का चुनाव कराने हेतु उत्तरदायी होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
समाचार क्रमांक 160-2411

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा