प्रशिक्षण का अंतिम चरण 6 अगस्त से डाईट में

पन्ना 04 अगस्त 18/राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार माध्यमिक शालाओं के शिक्षकों का गणित एवं अंग्रेजी विषय का सेवाकालीन शिक्षक प्रशिक्षण डाइट पन्ना में आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान श्री आर.पी. भटनागर ने बताया कि दक्षता उन्नयन कार्यक्रम को देखते हुए यह प्रशिक्षण माध्यमिक शाला के शिक्षकों को लेना अनिवार्य है। इस प्रशिक्षण का अंतिम चरण 6 अगस्त 2018 से डाइट पन्ना में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि अभी तक के चरणों में जो भी शिक्षक किसी भी कारणवश प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे हैं वे सभी प्रशिक्षण के अंतिम चरण में अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति देना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित शिक्षकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
समाचार क्रमांक 67-2319

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार