शिकायतों के निराकरण में जिला टाॅप-3 में

पन्ना 07 अगस्त 18/गत दिवस मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा मंत्रालय स्थित एनआईसी कक्ष से समाधान आॅनलाईन में प्राप्त समस्याओं की सुनवाई की गयी। इस दौरान मुख्यमंत्री जी द्वारा जिलेवार सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण की भी समीक्षा की गयी। जिसमें 300 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों के निराकरण में प्रदेश स्तर पर पन्ना जिला टाॅप-3 में रहा। इस पर कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने हर्ष व्यक्त करते हुए संबंधित सभी अधिकारियेां द्वारा शिकायतों के निराकरण में किए गए प्रयासों की सराहना की है और बधाई दी है।
समाचार क्रमांक 113-2365

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा