विधानसभा के थर्ड जेंडर के मतदाताओं का सत्यापन कराकर एक सप्ताह में प्रस्तुत करें
पन्ना 07 अगस्त 18/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि दिनांक 19 जनवरी 2018 को प्रकाशित मतदाता सूची में विधानसभा 58 पवई में 01, विधानसभा 59 गुनौर में 02 एवं 60 पन्ना में 03 कुल 06 मतदाता थे। दिनांक 31 जुलाई 2018 को प्रकाशित मतदाता सूची में विधानसभा 58 पवई विधानसभा के भाग संख्या में 07 में 01, भाग संख्या 15 मं 01, भाग संख्या 232 में 01 कुल 03 तथा 59 गुनौर की भाग संख्या 25 में 02, भाग संख्या 167 में 01 एवं 196 में 01 कुल 04 एवं विधानसभा क्रमांक 06 पन्ना की भाग संख्या 18 में 01, भाग संख्या 63 में 01, 138 में 01, भाग संख्या 181 में 01, 253 में 01 एवं 284 में 01 कुल 06 मतदाता दर्ज होना पाए गए। थर्ड जेंडर के मतदाताओं में वृद्धि शंकास्प्रद प्रतीत होती है।
उन्होंने समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राजस्व, समस्त तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि अपने विधानसभा के थर्ड जेंडर के मतदाताओं का सत्यापन कराकर एक सप्ताह में सूची सहित प्रतिवेदन भिजवाए और यदि कोई त्रुटि हो तो से सुधारें।
समाचार क्रमांक 110-2362

Comments
Post a Comment