जनसुनवाई में 170 आवेदकों ने सुनाई समस्याएं

पन्ना 07 अगस्त 18/शासन के निर्देशानुसार आमजन की अधिकारियों तक सीधे पहुंच बनाने एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को विकासखण्ड स्तर तक के कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। यह जनसुनवाई प्रातः 11 बजे से दोपहर एक बजे के मध्य आयोजित की जाती है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा 7 अगस्त 2018 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में 170 आवेदकों की समस्याएं सुनी गयी।

    जनसुनवाई में जिले के विभिन्न अचंलों के ग्रामीण भी अपनी समस्याएं लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। आमजनता द्वारा बीपीएल में नाम जोडे जाने, पीएम आवास, उपचार सहायता राशि, परिवार सहायता राशि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सीमांकन, नामांतरण, भूअर्जन, मुआवजा दिलाने आदि से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए। विभिन्न आवेदनों का मौके पर भी निराकरण किया गया। शेष में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को कलेक्टर श्री खत्री के निर्देशन में आॅनलाईन सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर भी दर्ज किया जा रहा है। प्रत्येक सप्ताह समय-सीमा बैठक में इन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की जाती है।

    इस दौरान जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा, एसडीएम पन्ना श्री बी.बी. पाण्डेय, जिला प्रबंधक ई-गवर्नेन्स पुष्पेन्द्र तिवारी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री ए.बी. साहू, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री बी.एल. दादौरिया सहित अन्य सभी कार्यालय प्रमुखों ने भी आवेदनों पर सुनवाई की।
समाचार क्रमांक 102-2354

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

टी.बी. मुक्त अभियान के तहत सीबीनाॅट मशीन की स्थापना

भ्रमण के दौरान अनुपस्थित पाए गए स्वास्थ्य कर्मचारियों को नोटिस जारी बच्चे का गलत वजन पाए जाने पर एएनएम से मांगा स्पष्टीकरण