मीडिया एडवोकेसी कार्यशाला स्थगित

पन्ना 07 अगस्त 18/संचालक राज्य स्वास्थ्य सूचना शिक्षा ब्यूरो भोपाल के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत संचालित समस्त स्वास्थ्य योजनाओं/स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं विभागीय उपलब्धियों की जानकारी के संबंध में प्रत्येक माह के द्वितीय बुधवार को एक जिला स्तरीय मीडिया एडवोकेसी कार्यशाला का आयोजन किया जाता है।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एल.के. तिवारी ने बताया है कि 8 अगस्त 2018 द्वितीय बुधवार को आईपीडीपी सभाकक्ष पन्ना में प्रातः 11 बजे से दोपहर एक बजे तक मीडिया एडवोकेसी कार्यशाला आयोजित होनी थी। जिसे अपरिहार्य कारणों से अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दी गयी है।
समाचार क्रमांक 106-2358

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

पन्ना जिले में वर्तमान में कुल 37 ट्रांसफार्मर बकाया राशि के कारण असफल

फरार आरोपी दिनेश पर 2500 रूपये का ईनाम घोषित