जनशिक्षक को नोटिस


पन्ना 07 अगस्त 18/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा को 27 जुलाई 2018 को वाॅट्सएप में पोस्ट की गयी शिकायत के अनुसार 24 जुलाई 2018 की स्थिति में जनशिक्षा केन्द्र शा. हाईस्कूल मैन्हा बन्द रहा है। इन विद्यालयों का समस्त स्टाफ विद्यालय में अनुपस्थित रहा है तथा मैन्हा जनशिक्षा केन्द्र अन्तर्गत समस्त विद्यालय नियमित रूप से संचालित नही हो रहे हैं। छात्रों को 6 माह से मध्यान्ह भोजन भी नही मिल रहा है। नवीन शैक्षणिक सत्र 2018-19 मंे जनशिक्षा केन्द्र मैन्हा अन्तर्गत विद्यालयों का अवलोकन उपरांत उपरोक्त संबंध में प्रतिवेदित नही किया गया है।

    मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. मिश्रा ने जनशिक्षक जनशिक्षा केन्द्र शा. हाईस्कूल मैन्हा श्री कुंजन सिंह को पदीय दायित्वों का निर्वाहन, लापरवाही तथा उदासीनता बरतने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। उन्होंने जनशिक्षक को निर्देश दिए हैं कि इस संबंध में अपना प्रतिवाद सप्रमाण 3 दिवस के अन्दर इस कार्यालय के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करें। अन्यथा की स्थिति में यह मानते हुए कि आपको अपने बचाव में कुछ नही कहना है एक पक्षीय प्रस्तावित कार्यवाही की जाएगी जिसके लिए आप स्वतः उत्तरदायी माने जाएंगे।
समाचार क्रमांक 107-2359

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

पन्ना जिले में वर्तमान में कुल 37 ट्रांसफार्मर बकाया राशि के कारण असफल

फरार आरोपी दिनेश पर 2500 रूपये का ईनाम घोषित