सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को कलेक्टर ने किए पीपीओ वितरित

पन्ना 02 जुलाई 18/जिला पेंशन अधिकारी ने बताया है कि माह जून 2018 में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने शाॅल, श्रीफल भेट कर पीपीओ वितरित किए। सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों में कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पवई से नागेन्द्र कुमार श्रीवास्तव उ.श्रे.शि. एवं उ.श्रे.शि. सदलिया चैधरी, कल्लू प्रसाद प्रजापित प्र.अ.मा.शा. विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अजयगढ़, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गुनौर से भवानी प्रसाद मिश्रा सहा.शि. एवं अशोक कुमार खरे उ.श्रे.शि. को पीपीओ वितरित किए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पन्ना से उ.श्रे.शि. श्रीमती साधना खरे, श्रीमती सावित्री देवी, शिक्षक रमन प्रकाश श्रीवास्तव तथा सहायक शिक्षक संतोष कुमार शुक्ला, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी शाहनगर से रमेश प्रसाद गुप्ता प्र.अ.प्रा.शा., कार्यालय उप संचालक पशुपालन विभाग पन्ना से शंभू लाल हरिजन सांडरक्षक, कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जिला पन्ना से रामावतार मिश्रा माली तथा कार्यालय आदिम जाति कल्याण विभाग पन्ना से श्रीमती पार्वती रैकवार रसोइया को पीपीओ वितरित किए गए हैं।
समाचार क्रमांक 15-1947

Comments

Popular posts from this blog

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार

पन्ना जिले में मणिपुर इम्फाल से आये स्टीविया के टिषूकल्चर के पौधे