फरार स्थाई वारंटी पूरन पर 5 हजार रूपये का ईनाम घोषित

पन्ना 20 जुलाई 18/थाना कोतवाली जिला पन्ना के प्रकरण क्र. 38/97 में फरार स्थाई वारंटी पूरन पिता विद्याराम ठाकुर निवासी रतनपुर जिला धौलपुर राजस्थान की गिरफ्तारी एवं पतारसी के हरसंभव प्रयास किए गए है किन्तु अभी तक कोई पता नही चल सका है।

    प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह ने फरार स्थाई वारंटी पूरन पिता विद्याराम ठाकुर निवासी रतनपुर जिला धौलपुर राजस्थान को बंदी बनाने अथवा बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को 5 हजार रूपये के ईनाम की घोषणा की है। यह घोषणा पुलिस रेगुलेशन एक्ट के प्रावधानों के अनुसार की गई है। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा। पुरूस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक जिला पन्ना का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा।
समाचार क्रमांक 258-2192

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन की तिथियां निर्धारित