कटे-फटे होठ एवं तालू का निःशुल्क उपचार शिविर सम्पन्न

पन्ना 27 जून 18/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एल.के. तिवारी ने बताया कि जिला चिकित्सालय पन्ना में 27 जून को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत कटे-फटे होठ एवं तालू का निःशुल्क उपचार कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में आये बच्चों का उपचार मिशन स्माईल टेªन प्रोजेक्ट के तहत पूर्णतः निःशुल्क कराया जाएगा। जिले के समस्त विकासखण्डों से आर.बी.एस.के. टीम द्वारा पूर्व से चिन्हित बच्चों को लाया गया। कुल 10 बच्चों का उपचार हेतु कैम्प मे पंजीयन किया गया। जिसमें 05 बच्चे शल्य क्रिया हेतु चिन्हित किये गये। जिन्हें भोपाल से आये पी.आर.ओ. के द्वारा ले जाकर भोपाल मंे ही सर्जरी करायी जायगी। भोपाल तक मरीज के साथ दो लोगों के आने-जाने, रूकने एवं सर्जरी की व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क रहेगी। कैम्प के सफल आयोजन में डाॅ. प्रदीप गुप्ता नोडल अधिकारी आर.बी.एस.के., श्रीमती ज्योति मण्डलोई जिला कार्यक्रम प्रबंधक पन्ना, डाॅ. सुबोध खम्परिया जिला समन्वयक आरबीएसके, डाॅ. अनूप सोनी, डाॅ. सुरेश बिलथरिया, डाॅ. उमा गुप्ता एवं श्री कलीम मोहम्मद का विशेष योगदान रहा।
समाचार क्रमांक 328-1885

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार