फरार आरोपी पर एक हजार रूपये का ईनाम घोषित

पन्ना 27 जून 18/थाना सिमरिया जिला पन्ना के प्रकरण 11/18 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट में फरार आरोपी कल्लू उर्फ अजय चैरसिया पिता बिहारी चैरसिया निवासी मोहन्द्रा तथा सिमरिया जिला पन्ना की गिरफ्तारी एवं पतारसी के हरसंभव प्रयास किए गए है किन्तु अभी तक कोई पता नही चल सका है।



    प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल ने फरार आरोपी कल्लू उर्फ अजय चैरसिया पिता बिहारी चैरसिया निवासी मोहन्द्रा को बंदी बनाने अथवा बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को एक हजार रूपये के ईनाम की घोषणा की है। यह घोषणा पुलिस रेगुलेशन एक्ट के प्रावधानों के अनुसार की गई है। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा। पुरूस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक जिला पन्ना का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा।
समाचार क्रमांक 326-1883

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन की तिथियां निर्धारित