किसानों की अल्पकालीन फसल ऋण योजना में देय तिथि में वृद्धि

पन्ना 01 जून 18/प्रदेश में किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर अल्पावधि फसल ऋण योजना की देय तिथि में वृद्धि की गई है। यह वृद्धि खरीफ 2017 और रबी 2017-18 के अल्पावधि ऋण के लिये की गई है। 
राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि वर्ष 2017-18 में अल्पकालीन फसल ऋण की देय तिथि खरीफ 2017 के लिये 25 मई के स्थान पर 15 जून, 2018 होगी। इसी तरह रबी 2017-18 के लिये देय तिथि 15 जून के स्थान पर 30 जून 2018 की गयी है। 
समाचार क्रमांक 13-1572

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

एकलव्य शिक्षा विकास योजना अन्तर्गत दी गयी छात्रवृत्ति पात्र विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 25 मार्च तक