तहसीलदार/सहायक रिटर्निंग आफीसर का प्रशिक्षण आज से भोपाल में

पन्ना 26 जून 18/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि समस्त तहसीलदार/ सहायक रिटर्निंग आफीसर का भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 4-4 दिवसीय अवासीय प्रशिक्षण आरसी.व्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में 9 मई से 5 जुलाई तक आयोजित होना था। जिसे आयोग द्वारा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था। आयोग के निर्देशानुसार प्रशिक्षण 27 जून से 30 जून 2018 तक आयोजित किया जा रहा है।

    उन्होंने तहसीलदार/सहायक रिटर्निंग आफीसर अजयगढ़/गुनौर/देवेन्द्रनगर एवं अमानगंज को निर्देश दिए हैं कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के निर्देशों के पालन में 27 जून से 30 जून 2018 तक आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी एंव प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
समाचार क्रमांक 318-1875

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार