वर्षाकाल के लिए तहसील पन्ना में कन्ट्रोल रूम स्थापित

पन्ना 26 जून 18/तहसीलदार पन्ना ने बताया है कि मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग भोपाल के निर्देशानुसार वर्षाकाल के लिए कार्यालय तहसीलदार पन्ना में तहसील स्तरीय कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कन्ट्रोल रूम का प्रभारी श्री विनोद पाठक नायब तहसीलदार पन्ना को नियुक्त किया गया है। श्री पाठक का मोबाइल नम्बर 9303101230 एवं कन्ट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07732- 252047 है।

    उन्होंने बताया कि कन्ट्रोल रूम के सुचारू रूप से संचालन एवं प्रतिदिन तहसील पन्ना से बाढ/अतिवृष्टि की जानकारी एकत्रित करने एवं वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित करने हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी है। जिसमें एल.डी. कुशवाहा सहायक गे्रड-3 (7999463133, 9893257482) प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, अरूण कुमार रैकवार सहायक ग्रेड-3 दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक, श्रीमती कौशिल्या कोंदर माल जमादार (8349845494) दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक, किशोरीलाल जडिया चैनमेन तहसील पन्ना रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक के लिए ड्यूटी लगाई गयी है। प्रदीन सोनी सहायक ग्रेड-3 (9406744333) को रिजर्व दल में रखा गया है। कर्मचारी तहसीलदार पन्ना के निर्देशन में कार्य सम्पादन करेंगे तथा कन्ट्रोल रूम में प्राप्त सूचनाओं से तहसीलदार/नायब तहसीलदार पन्ना को अवगत कराएंगे।
समाचार क्रमांक 315-1872

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा