कलेक्ट्रेट में सुनी गयी 165 आवेदकों की समस्याए

पन्ना 26 जून 18/आमजन की अधिकारियांे तक सीधे पहुंच बनाने एवं उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य की पूर्ति के लिए शासन द्वारा सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को विकासखण्ड स्तर तक के कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं। यह जनसुनवाई प्रातः 11 बजे से दोपहर एक बजे के मध्य आयोजित की जाती है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में 165 आवेदकों की समस्याएं सुनी गयी।

    जनसुनवाई में जिलेभर से आए आवेदकांे द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए गए। आमजनता द्वारा बिजली बिल, बीपीएल में नाम जोडे जाने, उपचार सहायता राशि, परिवार सहायता राशि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सीमांकन, नामांतरण, भूअर्जन, मुआवजा दिलाने आदि से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए। विभिन्न आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को कलेक्टर श्री खत्री के निर्देशन में आॅनलाईन सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर भी दर्ज किया जा रहा है। प्रत्येक सप्ताह समय-सीमा बैठक में इन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की जाती है।

    विभिन्न प्रकरणों में कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से प्रकरण नोट कराते हुए तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए। कलेक्टर के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों के आवेदन परिसर मंे सीढियों के नीचे स्थापित काउंटर के माध्यम से लिए जा रहे हैं। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा, एसडीएम पन्ना श्री विनय द्विवेदी, जिला प्रबंधक ई-गवर्नेन्स पुष्पेन्द्र तिवारी, लोक सेवा प्रबंधक श्री मुकेश शिवहरे सहित अन्य सभी कार्यालय प्रमुखों ने भी आवेदनों पर सुनवाई की।
समाचार क्रमांक 311-1868

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार