अत्यंत घायल श्रीमती बडी बहू से मिले उपवनमण्डल अधिकारी


पन्ना 02 जून 18/विगत सप्ताह रैपुरा परिक्षेत्र दक्षिण वन मण्डल के अन्तर्गत ग्राम मुर्ता एवं अन्य ग्रामों में किसी अज्ञात वन्यप्राणी के द्वारा रात्रि में ग्रामीणों पर हमला किया गया था। हमले में घायल ग्रामीणों की तत्कालीक सहायता वन विभाग द्वारा की गयी थी। लेकिन कुछ लोग घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे उन्हें जिला अस्पताल कटनी में भर्ती कराया गया है। उसी तारतम्य में कलेक्टर श्री मनोज खत्री एवं वन मण्डलाधिकारी श्रीमती मीना कुमारी मिश्रा के निर्देशानुसार उपवनमण्डलाधिकारी कल्दा श्री हेमन्त यादव अत्यंत घायल श्रीमती बडी बहू निवासी मुर्ता से मिलने जिला अस्पताल कटनी पहुंचे। जहां उन्होंने अत्यंत घायल श्रीमती बडी बहू के स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही उनके द्वारा श्रीमती बडी बहू को एक हजार रूपये की राशि प्रदाय की गयी है।
समाचार क्रमांक 36-1594

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा