सेवानिवृत्त शासकीय सेवक को पीपीओ वितरित

पन्ना 02 जून 18/ कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा मई 2018 में सेवानिवृत्त शासकीय सेवक श्री सूरज प्रसाद रजक को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शाॅल, श्रीफल भेंटकर कर पीपीओ वितरित किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने श्री रजक को स्वस्थ एवं सुखमय भावी जीवन की शुभकामनाएं दी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पेंशन अधिकारी टी.एन. टेकाम ने बताया कि 5 मई 2018 में विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए शेष कर्मचारियों को 4 जून 2018 को पीपीओ वितरित किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित कार्यालय प्रमुखों से शाॅल, श्रीफल, फूलमाला के साथ सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवक सहित पीपीओ वितरण हेतु 4 जून को उपस्थित रहने हेतु अपेक्षा की है।
समाचार क्रमांक 24-1582

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

एकलव्य शिक्षा विकास योजना अन्तर्गत दी गयी छात्रवृत्ति पात्र विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 25 मार्च तक