विद्युत चोरी की रोकथाम हेतु प्रोत्साहन योजना

पन्ना 01 मई 18/मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमि. द्वारा विद्युत चोरी रोकने के उद्देश्य से विद्युत चोरी पकड़ने में मद्द करने वाले नागरिकों के लिए प्रोत्साहन स्वरूप राशि देने की योजना लागू की गयी है। 

कार्यपालन अभियंता विद्युत मण्डल ने बताया है कि बिलिंग राशि का निर्धारण होने और बिल की राशि का भुगतान प्राप्त होने के बाद वसूल की गयी राशि का 10 प्रतिशत अधिकतम रूपये 5 हजार की प्रोत्साहन राशि चोरी की सूचना देने वाले व्यक्ति को दी जाएगी। विद्युत चोरी पकड़वाने वाले व्यक्ति का नाम, पता गोपनीय रखा जाएगा। चोरी की सूचना विद्युत विभाग के निकटवर्ती कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने विद्युत चोरी रोकथाम में अपना सहयोग प्रदान करने का आग्रह नागरिकों से किया है। 
समाचार क्रमांक 09-1207

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

एकलव्य शिक्षा विकास योजना अन्तर्गत दी गयी छात्रवृत्ति पात्र विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 25 मार्च तक