मंदिर की व्यवस्थाओं संबंधी बैठक 4 मई को


पन्ना 01 मई 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 4 मई को शाम 4 बजे से शासन संधारित मंदिर की व्यवस्थाओं संबंधी बैठक आयोजित की गयी है। जिसमें मंदिर की दुकानों के मासिक किराए का पुनर्निधारण एवं दुकानों के संबंध में चर्चा, चूना-गच्ची में प्रयोग की जाने वाली चर्खी को स्थापित किया जाना, मंदिर श्री जुगल किशोर जी पन्ना की धर्मशाला के संबंध में चर्चा, शासन संधारित मंदिरों का जीर्णोद्वार एवं अन्य मंदिर संबंधी विषयों पर चर्चा की जाएगी। प्रभारी अधिकारी धर्मार्थ ने तहसीलदार पन्ना को नगरीय क्षेत्रान्तर्गत शासन संधारित मंदिरों के मुसद्दी, पुजारी एवं मंदिर समिति के सदस्यों को नियत दिनांक एवं समय पर बैठक में उपस्थित रहने के लिए अपने स्तर से सूचित करने के निर्देश दिए हैं। 
समाचार क्रमांक 08-1206

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

एकलव्य शिक्षा विकास योजना अन्तर्गत दी गयी छात्रवृत्ति पात्र विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 25 मार्च तक