मण्डी स्तरीय समिति गठित

पन्ना 01 मई 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने जिले में गेंहू, चना, मसूर एवं सरसों के उपार्जन के संबंध में जांच किए जाने हेतु जिले में मण्डी स्तरीय समिति गठित की है। समिति में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व संबंधित क्षेत्र, क्षेत्रीय सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी तथा सचिव/निरीक्षक संबंधित क्षेत्र को रखा गया है। 

उन्होंने बताया कि नाफेड के सर्वेयर द्वारा यदि चना, मसूर एवं सरसों को अमान्य किया जाता है तो मण्डी स्तरीय समिति के समक्ष विवाद का निराकरण किया जाएगा। समिति के द्वारा की गयी कार्यवाही का विवरण आॅनलाईन दर्ज किया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा। 
समाचार क्रमांक 13-1211

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार