डॉ. अंबेडकर विश्वविद्यालय महू एवं छत्रसाल कॉलेज पन्ना के बीच हुआ 6 नए कोर्सो का करार, इस सत्र से होगा ऑनलाइन प्रवेश

छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पन्ना के प्रशासनिक अधिकारी डॉ एच.एस.एस. शर्मा के अनुसार पन्ना में प्रारम्भ सामाजिक विज्ञान केंद्र के अंर्तगत छत्रसाल महाविद्यालय पन्ना में कम्युनिटी लीडरशिप एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट में बी.एस.डब्लू. तथा एम.एस.डब्लू कोर्स,बी.ए. (सोसल साइंस) एम.ए. समाजशास्र,एम. ए. राजनीतिशास्त्र एवं एम.ए. अर्थशास्त्र के रोजगारोन्मुख कोर्स प्रारम्भ हो रहे हैं। इन सभी 6 पाठ्यक्रमों में अन्य कक्षाओं की तरह शीघ्र ही उच्च शिक्षा विभाग की केंद्रीकृत ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से प्रवेश दिए जाएंगे।
प्राचार्य छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पन्ना प्राचार्य डॉक्टर किरण खरे ने बताया है कि इन कोर्सो के संचालन के लिए विगत दिनों डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू के रजिस्ट्रार डा. एच.एस. त्रिपाठी, उच्च शिक्षा सागर संभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ.जी.एस. रोहित एवं छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पन्ना की प्राचार्य डॉक्टर किरण खरे के हस्ताक्षरों से एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग एम.ओ.यू. (करार) हुआ था। इसके परिपालन में इन सभी पाठ्यक्रमों में 30-30 सीटें निर्धारित की गई हैं। इन पाठ्यक्रमों को करने के बाद विद्यार्थी उन्नत भारत, स्वच्छता मिशन, एनजीओ एवं अन्य शासकीय तथा अशासकीय क्षेत्रों में रोजगार पा सकेंगे। बी.एस.डब्लू एवं बी.ए. सोशल साइंस स्नातक कोर्स का शुल्क 9 हजार एवं बाकी अन्य चार पीजी कोर्सो की फीस 12 हजार निर्धारित की गई है।
समाचार क्रमांक 330-1528
/छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पन्ना एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू जिला इंदौर के साथ हुए करार के बाद छत्रसाल कॉलेज पन्ना में इस नए सत्र से समाज विज्ञान केंद्रों के तहत 6 नए रोजगारोन्मुख कोर्स प्रारम्भ किए जा रहे हैं। उच्च शिक्षा मप्र शासन ने मध्यप्रदेश के सभी 51 जिलों में स्थापित डॉ. बी.आर. अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू के अधिकृत सामाजिक विज्ञान केंद्रों को प्रारम्भ किया गया है।
Comments
Post a Comment