अभियुक्त अजयपाल पर 5 हजार रूपये का ईनाम घोषित

पन्ना 22 मई 18/थाना कोतवाली जिला पन्ना के सत्र प्रकरण क्र. 26/80 धारा 392, 397 ता.हि. दण्डिक अपील/रिविजन प्रकरण क्रमांक एचसीए 1512/80 में अभियुक्त अजयपाल आरख पिता रामचरण आरख उम्र 23 साल निवासी गोखरही थाना तिदवारी जिला बांदा उत्तरप्रदेश को शेष सजा भुगताने हेतु लगातार गिरफ्तारी एवं पतारसी के हरसंभव प्रयास किए गए है किन्तु अभी तक कोई पता नही चल सका है।

    प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल ने अभियुक्त अजयपाल आरख पिता रामचरण आरख उम्र 23 साल निवासी गोखरही थाना तिदवारी जिला बांदा उत्तरप्रदेश को बंदी बनाने अथवा बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को 5 हजार रूपये की ईनाम की घोषणा की है। यह घोषणा पुलिस रेग्युलेशन एक्ट के प्रावधानों के अनुसार की गई है। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक पन्ना का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा।
समाचार क्रमांक 245-1443

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन की तिथियां निर्धारित