नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक 26 मई को

पन्ना 22 मई 18/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 14 जुलाई 2018 को सम्पूर्ण प्रदेश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया है कि लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में प्रकरणों को रखे जाने एवं निराकरण के संबंध में जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राजेश कुमार कोष्टा की अध्यक्षता में 26 मई को दोपहर 2 बजे से नवीन न्यायालय परिसर एडीआर सेंटर पन्ना में बैठक का आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी संबंधितों से बैठक में उपस्थित रहने की अपेक्षा की है।
समाचार क्रमांक 247-1445

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार