भ्रमण के दौरान अनुपस्थित पाए गए स्वास्थ्य कर्मचारियों को नोटिस जारी बच्चे का गलत वजन पाए जाने पर एएनएम से मांगा स्पष्टीकरण

पन्ना 26 अप्रैल 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा जिले के अधिकारियों को सप्ताह में कम से कम 3 दिन मैदानी भ्रमण करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। जिसके पालन में विभिन्न विभागों अधिकारियों द्वारा निरंतर भ्रमण किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एल.के. तिवारी द्वारा सीएचसी गुनौर, प्रसव केन्द्र महेबा एवं सीएचसी अमानगंज का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान लापरवाही सामने आने पर संबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सीएचसी गुनौर में उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण करने पर 22 में से 12 कर्मचारियों के हस्ताक्षर नही पाए गए। इसी तरह सीएचसी अमानगंज की उपस्थिति पंजी में 45 में से 18 कर्मचारियों के हस्ताक्षर होना नही पाया गया। इन सभी कर्मचारियों को इस संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी कर जबाव मांगा गया है। दोषी पाए जाने पर अनुपस्थित कर्मचारियों को भ्रमण दिवस के लिए अवैतनिक कर दिया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि अमानगंज एनआरसी के निरीक्षण के दौरान एएनएम द्वारा केस सीट में दर्ज बच्चे के वजन का मौके पर सत्यापन किया गया। सत्यापन करने पर बच्चे का वजन गलत पाया गया। एनआरसी के रिकार्ड में गलत आंकडे दर्ज करने पर एएनएम सुनीता तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर चेतावनी दी गयी है। भविष्य में ऐसी गलती दोबारा पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। डाॅ. तिवारी द्वारा प्रसव केन्द्र महेबा का भी निरीक्षण किया गया। महेबा केन्द्र में पानी की सुविधा के लिए कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी से चर्चा कर दो दिन के अन्दर नल का कनेक्शन करवाने के निर्देश ठेकेदार को दिए गए हैं। साथ ही प्रसव कार्य के लिए एक अतिरिक्त एएनएम का युक्तियुक्तकरण महेबा प्रसव केन्द्र में किया गया।
समाचार क्रमांक 254-1172

Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री किसान विदेश अध्ययन यात्रा योजना आवेदन की अंतिम तिथि आज

पत्रकारों की त्रैमासिक बैठक आयोजित कलेक्टर ने सुनी पत्रकारों की समस्याएं, यथासंभव निराकरण का आश्वासन दिया अवैध उत्खनन की सूचना मिलते ही की जाएगी कार्यवाही-कलेक्टर

अध्यापकों का शिक्षा विभाग में संविलियन अपात्र पाए गए 543 अध्यापकों का संविलियन रोका गया, 24 तक दर्ज कराएं आपत्ति