पन्ना 26 अप्रैल 18/पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार यातायात सडक सुरक्षा सप्ता्ह (23 अप्रेल से 30 अप्रेल तक) चलाया जा रहा है। जिले में श्री रियाज इकबाल पुलिस अधीक्षक एवं श्री बी.के.एस. परिहार अति0 पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार जन-जागरूकता अभियान के तहत सड़क सुरक्षा सप्ताह के चैथे दिन यातायात पुलिस टीम द्वारा रानी दुर्गा राजलक्ष्मी विद्यालय जाकर छात्र-छात्राओं को वीडियो किल्प, नुक्कड़ नाटक एवं प्रजेन्टेशन के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं के प्रति सावधानी एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त शहर के अजयगढ़ चैराहा, पोस्ट आफिस चैराहा पर वाहन चालकों को रोककर उन्हें हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाकर सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की समझाइश दी गई। वाहनों पर शराब पीकर वाहन न चलाएं, हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं, सुरक्षित दूरी बनाकर रखें आदि निर्देशों के स्टीकर लगायेे गये। साथ ही सड़क दुर्घटना के कारणों एवं उनके प्रति सावधानी रखने हेतु पम्पलेट के माध्यम से जानकारी दी गई। अमानगंज जाकर प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो व प्रजेन्टेशन के माध्यम से लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। यातायात के नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 14 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्यवाही भी की गई। समाचार क्रमांक 253-1171
पन्ना 26 अप्रैल 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने बताया है कि भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में चल रहे ग्राम स्वराज अभियान के तहत दिनांक 2 मई को ’’किसान कल्याण दिवस’’ का आयोजन किया जाएगा। जिले के सभी पांचों विकासखण्डों में ’’किसान कल्याण दिवस’’ के उपलक्ष्य में किसान कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशालाएं जनपद पंचायत स्तर पर आयोजित होंगी। कार्यशालाओं में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन के साथ-साथ कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना के वैज्ञानिकों की भी भागीदारी रहेगी। इन कार्यशालाओं का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि मिनट टू मिनट कार्यक्रम में प्रातः 9 से 11 बजे तक पंजीयन, प्रातः 11 से 11.05 बजे तक अतिथियों का स्वागत, प्रातः 11.05 से 11.20 बजे तक कार्यक्रम का उद्देश्य एवं महत्व, प्रातः 11.20 बजे से 11.30 बजे तक अतिथियों का उद्बोधन, प्रातः 11.30 से 12.00 बजे तक कृषि विभाग, दोपहर 12 से 12.30 बजे तक उद्यानिकी, दोपहर 12.30 से एक बजे तक पशुपालन तथा दोपहर एक बजे से 1.30 बजे तक मत्स्य पालन विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसी प्रकार दोपहर बाद 3 से 4 बजे तक विभागीय योजनाओं, उन्नत तकनीकी व कृषकों के सफलता पर आधारित वीडियो फिल्म का प्रदर्शन, पम्पलेट, पोस्टर आकद का वितरण व प्रदर्शन, शाम 4 से 4.30 बजे तक कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा, शाम 4.30 से 4.45 बजे तक कृषकों/जनप्रतिनिधियों के सुझाव, शाम 4.45 से 4.55 बजे तक पुरूस्कार/सम्मान तथा शाम 4.55 बजे कार्यक्रम का समापन एवं धन्यवाद ज्ञापित किया जाएगा।
उन्होंने जिले के कृषकों से अनुरोध किया है कि वे 2 मई 2018 को विकासखण्ड स्तर पर आयोजित होने वाले किसान कल्याण दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर कृषि संबंधित योजनाआंे की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाएं। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, पत्रकारबन्धुओं, गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से 2 मई को कार्यक्रम में शामिल रहने की अपेक्षा की है।
समाचार क्रमांक 252-1170

Comments
Post a Comment