स्थानीय मंत्री ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

पन्ना 03 अप्रैल 18/प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान 4 अप्रैल 2018 को पन्ना आएंगे। यहां वह लोकार्पण एवं शिलान्यास के संयुक्त कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन नवीन कलेक्ट्रेट परिसर पन्ना में किया गया है। सुश्री कुसुम सिंह महदेले मंत्री पीएचई विभाग ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने नवीन कलेक्ट्रेट भवन का भ्रमण किया। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के लिए की गयी तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए शेष रह गए कार्यो को भी समय से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री मनोज खत्री, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रियाल इकबाल, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अशोक चतुर्वेदी, जिला योजना समिति के सदस्य श्री सतानन्द गौतम, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री माधवेन्द्र सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष श्री मोहनलाल कुशवाहा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी पन्ना अरूण पटैरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उनके साथ रहे। 


समाचार क्रमांक 25-943

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा