आचार्य विद्यासागर गौ-संवर्धन योजनान्तर्गत स्थापित करें डेयरी ईकाई


पन्ना 16 अप्रैल 18/
पशु पालन विभग द्वारा अनुदान एवं बैंक ऋण पर डेयरी ईकाई के स्थान पर आचार्य विद्यासागर गौ-संवर्धन योजनान्तर्गत डेयरी ईकाई योजना लागू की गयी है। इस योजना के अन्तर्गत 5 से 10 भैंस/गायों तक की ईकाई के लिए 10 लाख रूपये तक की राशि प्रदाय की जाती है। जिसमें 75 प्रतिशत बैंक ऋण, 25 से 30 प्रतिशत (सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए अधिकतम 1.50 लाख एवं अ.जा./अजजा. के लिए अधिकतम 2 लाख) मार्जिन मनी पशु पालन विभाग से प्रदाय किया जाता है। इसके साथ ही 7 वर्ष तक 5 प्रतिशत ब्याज पशुपालन विभाग द्वारा दिया जाता है। उप संचालक पशु चिकित्सा श्री बी.के. पटेल ने योजना का लाभ लेने एवं इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विकासखण्ड की पशु संस्थाओं से सम्पर्क करने की अपील की है।
समाचार क्रमांक 148-1066

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

एकलव्य शिक्षा विकास योजना अन्तर्गत दी गयी छात्रवृत्ति पात्र विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 25 मार्च तक