गोकुल महोत्सव-2018 जिले मे 04 अप्रैल से 10 मई 2018 तक आयोजित

पन्ना 16 अप्रैल 18/उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं श्री बी.के. पटेल ने बताया है कि पन्ना जिले में गोकुल महोत्सव 2018 का जिले मंे 04 अप्रैल 2018 से प्रारम्भ हो गया है जो 10 मई 2018 तक चलेगा। शासन द्वारा प्रचार-प्रसार के लिए 01 रथ जिले में भ्रमण कर रहा। रथ के माध्यम से विभागीय कार्यक्रमांे/गतिविधियांे का प्रचार-प्रसार विडियो फिल्म के माध्यम से किया जा रहा है। विकासखण्ड गुनौर 15 से 21 अप्रैल तक, पवई में 22 से 01 मई 2018 तक, शाहनगर में 02 से 10 मई तक भ्रमण करेगा।

           उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा प्रत्येक विकासखंड अधिकारी को वाहन उपलब्ध कराये गये है। विकासखंड अधिकारी कार्यक्रम अनुसार प्रत्येक ग्राम में जाकर षिविर का आयोजन किया जावेगा। जिसमें बीमार पशुओं का उपचार, विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु रोगप्रतिरोधात्मक टीकाकरण, नष्ल सुधार के उद्देष्य से निकृष्ट सांडो का बधियाकरण, गाय-भैसों में बांझपन के निवारण उपचार, ग्राम के पशुओं को कृमिनाषक औषधिया देकर कृमि से होने वाले नुकसान से बचाव करना, विभागीय गतिविधियांे/हितग्राहीमूलक योजना की जानकारी उपलब्ध कराना, कृत्रिम गर्भाधान कार्य, पशु बीमा कार्य आदि कार्य संपादित किये जाएंगे। उन्होंने जिले की जनता से अपील की है कि आयोजित षिविरों में ज्यादा से ज्यादा पशुमालिक उपस्थित होकर लाभ उठावे।
समाचार क्रमांक 142-1060

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार