उपार्जन केन्द्रों में उपज सुखाकर लाने की अपील

पन्ना 12 अप्रैल 18/शासन के निर्देशानुसार जिले में चना, मसूर, सरसों का उपार्जन कार्य 10 अप्रैल 2018 से प्रारंभ कर दिया गया है। यह 31 मई तक चलेगा। उपार्जन कार्य जिले की 8 कृषि उपज मंडियों में 14 प्रा.सा.स. समितियों के माध्यम से किया जा रहा है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि उपार्जन के लिए पंजीकृत कृषकों को एनआईसी भोपाल द्वारा मोबाईल पर सूचना एसएमएस के माध्यम से की जा रही है। उसके आधार पर ही उपार्जन केन्द्रों पर उपज का विक्रय किया जा रहा है। उन्होंने सभी पंजीकृत कृषकों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपनी उपज चना, मसूर एवं सरसों को साफ कर एवं अच्छी तरह सुखाकर ही विक्रय के लिए आवें।
समाचार क्रमांक 107-1025

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार