मधुमक्खी पालन से जिले में शहद का व्यापार बढेगा-मुख्य अतिथि श्री गौतम

पन्ना 12 मार्च 18/भारत सरकार कृषि मंत्रालय के बी-बोर्ड के सौजन्य से पन्ना में सात दिवसीय मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) पन्ना में ज्योति ग्रामोद्योग संस्थान सहारनपुर उत्तर प्रदेश के वैज्ञानिक श्री रोहित सैनी एवं श्री के.पी. सिंह द्वारा दिया गया। आज इस प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला योजना समिति के सदस्य श्री सतानन्द गौतम द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिले के सभी विकासखण्डों के कुल 60 कृषक प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र के अलावा मधुमक्खी पालन का तकनीकी साहित्य एवं किट भी प्रदान किए गए।  

इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक संचालक उद्यानिकी श्री महेन्द्र मोहन भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को मधुमक्खी पालन के लिए प्रोत्साहित किया गया। श्री गौतम ने कहा कि खेती के साथ-साथ मधुमक्खी पालन से फसलों का उत्पादन बढने के साथ-साथ आय में भी वृद्धि होगी। इससे जिले में शहद का व्यापार भी बढेगा। कार्यक्रम में श्री भट्ट ने बताया कि मधुमक्खी 3 किलो मीटर तक घूमकर फूलों से शहद (पराग) इकट्ठा कर सकती हैं। पन्ना में प्रचुर मात्रा में जंगल होेने से यहां मधुमक्खी पालन की आपार संभावना है। किसान भाई मधुमक्खी पालन अपनाकर अधिक से अधिक लाभ उठाएं। कार्यक्रम में श्री गोविंद राव मदनकर, श्री आर.डी. त्रिपाठी, श्रीमती आरती सिंह सहित उद्यानिकी विभाग के अधिकारीगण एवं कृषक भाई उपस्थित रहे।  
समाचार क्रमांक 90-676

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार