रबी भावांतर भुगतान योजना जिले में अब तक 24 हजार से अधिक किसानों ने कराए पंजीयन

पन्ना 22 मार्च 18/पन्ना जिले में रबी फसलों के लिए किसानों के पंजीयन का कार्य लगातार किया जा रहा है। सभी उपार्जन केन्द्रों एवं कृषि उपज मंडियों में निःशुल्क पंजीयन किए जा रहे हैं। इसके अलावा जिलेभर की ग्राम पंचायतों में 21 मार्च को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया है। जिले में रबी फसलों में चना, मसूर, सरसों एवं प्याज के लिए किसानों का पंजीयन किया जा रहा है। अब तक 24 हजार 321 किसानों का पंजीयन भावांतर भुगतान योजना में किया जा चुका है। 

    इस संबंध में जिला सहकारी एवं केन्द्रीय बैंक से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में सबसे अधिक पंजीयन चने की फसल के लिए कराया गया है। जिसके अन्तर्गत कुल 22 हजार 224 पंजीयन हुए हैं। दूसरे क्रम में मसूर के लिए 8 हजार 700 पंजीयन कराए गए हैं। इसी तरह सरसों के लिए 2133 एवं प्याज में 353 पंजीयन दर्ज किए गए हैं। कई किसान भाईयों ने एक से अधिक फसलों के लिए भी पंजीयन कराया है। शेष सभी किसान भाई शीघ्र अपना पंजीयन कराकर योजना का लाभ उठाएं। 
समाचार क्रमांक 227-813

Comments

Popular posts from this blog

मधुमेह निदान शिविर आज

किसान पंजीयन की तिथि 31 मार्च तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खत्री पहुंचे विभिन्न प्रशिक्षण केन्द्र औचक निरीक्षण कर लिया प्रशिक्षण का जायजा, स्वयं भी दिया प्रशिक्षण