मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन ट्रेन 7 को जाएगी जगन्नाथ पुरी

पन्ना 05 मार्च 18/संयुक्त कलेक्टर द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन ट्रेन 07 मार्च 2018 को जगन्नाथ पुरी के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया कि जगन्नाथ पुरी जाने के लिए 144 तीर्थयात्रियों का चयन किया गया है एवं 29 तीर्थयात्रियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। तीर्थदर्शन ट्रेन कटनी रेल्वे स्टेशन से प्रस्थान करेगी। तीर्थयात्री तीर्थदर्शन ट्रेन से यात्रा पर जाने के लिए स्वयं के व्यय पर 7 मार्च को रात्रि 2 बजे तक कटनी रेलवे स्टेशन पहुंचे।
समाचार क्रमांक 19-606

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

पन्ना जिले में वर्तमान में कुल 37 ट्रांसफार्मर बकाया राशि के कारण असफल

फरार आरोपी दिनेश पर 2500 रूपये का ईनाम घोषित