मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

पन्ना 05 मार्च 18/तहसीलदार पन्ना के प्रतिवेदन अनुसार रामप्यारी बेवा रामचरण प्रजापति निवासी बिलखुरा हाल निवासी बाबूपुर तहसील व जिला पन्ना की मृत्यु खेत में बने कुआॅ में डूबकर 8 सितंबर 2017 को हो गयी थी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पन्ना ने कलेक्टर न्यायालय में मृतका के निकटतम वैध वारिस उसकी बहू हीरा बाई, नाती धमेन्द्र, पुत्र फूलचन्द्र पुत्री सुक्कू, बेबी, पुत्र मेवा पिता रामचरण निवासी बाबूपुर को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किए जाने हेतु प्रकरण अनुशंसा सहित प्रेषित किया गया।


तहसीलदार के प्रतिवेदन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पन्ना द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने मृतका के निकटतम वैध वारिसों उसकी बहू हीरा बाई, नाती धमेन्द्र, पुत्र फूलचन्द्र पुत्री सुक्कू, बेबी, पुत्र मेवा पिता रामचरण निवासी बाबूपुर को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने तहसीलदार पन्ना को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने हेतु आदेश दिए हैं।
समाचार क्रमांक 21-608


Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा