भावांतर भुगतान योजनान्तर्गत पंजीयन की तिथि बढी पंजीयन अब 24 मार्च तक

पन्ना 06 मार्च 18/रबी 2017-18 में भावांतर भुगतान योजनान्तर्गत पंजीयन के संबंध में राज्य शासन द्वारा 12 फरवरी से 12 मार्च के मध्य चना, मसूर, सरसों एवं प्याज के निःशुल्क पंजीयन गेंहू धान का ई-उपार्जन करने वाली समस्त प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों में पंजीयन किए जाने का निर्णय लिया गया था। जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी ने बताया है कि राज्य शासन द्वारा पंजीयन अवधि को 24 मार्च 2018 तक बढाए जाने का निर्णय किसान हित में लिया गया है। उन्होंने जिले के कृषकों से अपील करते हुए कहा है कि 24 मार्च के पूर्व किसान भाई समस्त प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों एवं कृषि उपज मंडी समितियों में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर शीघ्र पंजीयन कराएं और योजना का लाभ उठाएं।
समाचार क्रमांक 33-620

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार