पांच उत्पीडितों को राहत राशि मंजूर

पन्ना 06 मार्च 18/मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण नियम के तहत 05 उत्पीडितों को 7 लाख 50 हजार रूपये की राहत राशि मंजूर की गयी है। इस संबंध में जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण ने बताया है कि ग्राम डोहली निवासी कु. मंगो बाई को 3 लाख रूपये, ग्राम लुधगवा निवासी बीरन गोड तथा ग्राम औरिया निवासी गुड्डन कोंदर को 75-75 हजार रूपये, ग्राम जनवार निवासी श्रीमती सुनीता आदिवासी तथा ग्राम तरोनी निवासी कु. सोम उर्फ सोमवती कोंदर को एक लाख 50 हजार-एक लाख 50 हजार रूपये की राहत राशि मंजूर की गयी है।
समाचार क्रमांक 38-625

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

एकलव्य शिक्षा विकास योजना अन्तर्गत दी गयी छात्रवृत्ति पात्र विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 25 मार्च तक