मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

पन्ना 06 मार्च 18/तहसीलदार पन्ना के प्रतिवेदन अनुसार 17 जुलाई 2017 को कुमारी उमा यादव पिता बृजपाल सिंह यादव निवासी बहेरा तहसील पन्ना की मृत्यु सर्प के काटने से हो गयी थी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पन्ना ने कलेक्टर न्यायालय में मृतका के निकटतम वैध वारिस पिता बृजपाल सिंह यादव को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किए जाने हेतु प्रकरण अनुशंसा सहित प्रेषित किया गया।


तहसीलदार के प्रतिवेदन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पन्ना द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने मृतका के निकटतम वैध वारिस बृजपाल सिंह यादव निवासी बहेरा तहसील पन्ना को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने तहसीलदार पन्ना को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने हेतु आदेश दिए हैं।
समाचार क्रमांक 37-624

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

एकलव्य शिक्षा विकास योजना अन्तर्गत दी गयी छात्रवृत्ति पात्र विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 25 मार्च तक