ग्राम अम्हा में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

पन्ना 27 फरवरी 18/जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र पन्ना 26 फरवरी को ग्राम अम्हा वि0ख0 अजयगढ़ में सांस्क्रतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री अरविन्द सिंह यादव जिला युवा समन्वयक ने बताया कि क्षेत्रीय संस्कृति बुदेली लोक कला को जागृत करने के साथ-साथ शासन के लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुॅचाना है। कार्यक्रम के माध्यम से उज्जवला योजना के अन्तर्गत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले हितग्राहियों निःशुल्क  गैस चुल्हा व सिलेण्ड़र हेतु आवेदन करने प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राही नाम जुडा़ने व घर-घर शौचालय निमार्ण कराने के लिए प्रेरित किया गया। लोकगीतों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों के रोकने के लिए जैसे छुआ-छूत, जाति प्रथा बाल विवाह, दहेज प्रथा, उन्नत कृषि के अन्तर्गत फल की खेती एंव बीज की ख्ंोती और फूल की बागवानी की जानकारी दी गई।

    उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में त्रिलोक सिंह यादव ’’रसिया’’ नवरंग लोकगीत पार्टी सुनवानी कला के द्वारा बाल विवाह और पर्यावरण बचाव हेतु गीत गाकर समझाया गया। संतोष सिंह परमार और शंकर मिश्रा नचनौरा द्वारा स्वच्छता के ऊपर गीतो के माध्यम से प्रकाश डाला। स्वच्छ भारत अभियान करलईयो साफ-सफाई शंकर मिश्रा द्वारा गाये गीत ने जनता जर्नादन का उत्साह वर्धन किया। मुन्ना आर्दश एंड पार्टी पन्ना द्वारा शासन की योजनाओं पर केन्द्रित गीत  बेटा-बेटी पढा़ओं और बिटिया तीन कुलन की शान गीत गाकर योजनाओं की जानकारी गीत गाकर दी गई। साहब सिंह चंदेल एंड पार्टी गढरपुर अजयगढ़। धनश्याम सिंह यादव एंड पार्टी डाडे का बारा अजयगढ़। लखन सिंह एंड पार्टी कगरेकाबारा अजयगढ़, ठाकुर दीन एंड पार्टी गुठला अजयगढ़, दिलीप एंड पार्टी भुन्डा अजयगढ़, मातादीन एंड पार्टी सिंहपुर 10-धनीराम एंड पार्टी सिमरदा ओमप्रकाश साक्य एंड पार्टी अजयगढ़। श्री राकेश सिंह यादव एंड पार्टी पड़रहा। श्री धनश्याम सिंह यादव धनश्याम युवा मंडल ने आभार व्यक्त किया। जितेन्द्र सिंह चंदेल, मिथलेश त्यागी, त्रिलोेक सिंह यादव, मातादीन कुशवाहा, रामकिशोर पटेल आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
समाचार क्रमांक 280-560

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार