तहसील मुख्यालयों पर समाधान एक दिवस व्यवस्था आज से प्रारंभ


पन्ना 27 फरवरी 18/शासन के निर्देशानुसार जिले के समस्त तहसील मुख्यालयों पर संचालित लोक सेवा केन्द्रांे से समाधान एक दिवस तत्काल सेवा प्रदाय व्यवस्था का प्रारंभ 28 फरवरी से हो रहा है। यह व्यवस्था पायलेट आधार पर प्रारंभ की गयी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला प्रबंधक (लोक सेवा) पन्ना ने बताया कि समाधान एक दिवस व्यवस्था के अन्तर्गत आवेदक अब 32 सेवाओं का लाभ लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से एक दिवस में ही प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि शासन द्वारा प्रारंभ की गयी व्यवस्था का लाभ लें और एक दिवस में समाधान प्राप्त करें। आवेदन करते समय अपना व्हाॅट्स एप मोबाइल नम्बर केन्द्र में आवश्यक रूप से उपलब्ध कराएं। उन्होंने समाधान एक दिवस में लोक सेवा केन्द्रों पर दायित्व सौंपे गए अधिकारियों को निर्धारित तिथि अनुरूप केन्द्रों पर उपस्थित रहकर नागरिकों को एक दिवस में सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया है।
समाचार क्रमांक 275-555

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा