लेबर रूम एवं वर्न यूनिट का रेनोवेशन कार्य के लिए राशि स्वीकृत

पन्ना 15 फरवरी 18/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा जिला खनिज प्रतिष्ठान मंडल की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला पन्ना के लेबर रूम एवं वर्न यूनिट का रेनोवेशन कार्य की स्वीकृति दी गयी है। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय पन्ना में लेबर रूप एवं वर्न यूनिट का रेनेवेशन कार्य के लिए 13 लाख 49 हजार 841 रूपये की स्वीकृति दी गयी है। लोक निर्माण विभाग पन्ना को क्रियान्वयन एजेन्सी बनाया गया है। यह राशि जिला खनिज प्रतिष्ठान मद अन्तर्गत जिला स्तर पर उपलब्ध राशि से विकलनीय होगी।
समाचार क्रमांक 127-407

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा