फरार आरोपी पर एक हजार रूपये का ईनाम घोषित

पन्ना 15 फरवरी 18/थाना अमानगंज जिला पन्ना के अपराध क्रमांक 307/17 34 (2) आबकारी एक्ट में आरोपी बीर सिंह पिता भोला सिंह राजपूत उम्र 26 साल निवासी महेबा थाना अमानगंज जिला पन्ना फरार है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी एवं पतारसी के हरसंभव प्रयास किए गए है किन्तु अभी तक कोई पता नही चल सका है।



    प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल ने फरार आरोपी बीर सिंह को बंदी बनाने अथवा बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को एक हजार रूपये के ईनाम की घोषणा की है। यह घोषणा पुलिस रेगुलेशन एक्ट के प्रावधानों के अनुसार की गई है। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक पन्ना का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा।
समाचार क्रमांक 135-415

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

पन्ना जिले में वर्तमान में कुल 37 ट्रांसफार्मर बकाया राशि के कारण असफल

फरार आरोपी दिनेश पर 2500 रूपये का ईनाम घोषित