एसडीईआरएफ टीम द्वारा आपदा से निपटने सिखाए हुनर प्रयोगात्मक तरीके से जानकारी दें-कलेक्टर
पन्ना 24 सितंबर 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री के मार्गदर्शन में स्थानीय आर.पी. स्कूल में राज्य आपदा आपातकालीन मोचन भोपाल के 10 सदस्यों द्वारा होमगार्ड जवानों, एनसीसी कैडेट, विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों को आपदा और बचाव संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में आपदाकाल में त्वरित सहायता एवं बचाव कार्य की जानकारी दी गयी। कलेक्टर ने दल के सदस्यों से कहा कि प्रयोगात्मक तरीके से आपदा एवं आपातकाल स्थिति से निपटने की जानकारी इस कार्यक्रम में शामिल लोगों को दी जाए। जिससे वह आपदा की स्थिति में सही ढंग से कार्य कर पीडितों को सहायता एवं बचाव का कार्य कर सकें।
राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल इकाई के उपनिरीक्षक एवं दल प्रभारी प्रदीप कुमार के साथ पन्ना आए। दस सदस्यीय दल ने फैमिलीराइजेशन कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण में बताया गया कि आपदा के दौरान मानव जीवन को किस प्रकार से सुरक्षित किया जाए एवं आपदा में फंसे लोगों को त्वरित गति से सहायता की जाए। जिससे पीडित व्यक्ति अपने आपको सुरक्षित कर सके। इस दौरान प्राकृतिक एवं मानवीय आपदा जैसे बाढ, भूकंप, भू-स्खलन, रेलवे दुर्घटना, बोरबेल दुर्घटना, आगजनी जैसी दुर्घटनाओं से मानव को सुरक्षित रखने के लिए क्या-क्या कदम उठाए जाएं इसकी जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि इस तरह की घटनाओं पर सहायता के लिए मोचन बल का टोल फ्री नम्बर 1079 पर सूचित किया जाना चाहिए। जिला प्रशासन द्वारा सूचना प्राप्त होते ही यह दल मदद के लिए हमेशा तत्पर रहता है। इस दल के पास बचाव के अत्याधुनिक उपकरण एवं उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित जवान उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर दल के साथ आए मेल नर्स रमेश कनेल ने आपदा पीडितों के प्राथमिक उपचार की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि उपलब्ध सामग्री शर्ट, स्कार्फ, टाबिल, नोटबुक आदि से फेक्चर की हालत में अंग को स्थिर रखा जा सकता है। इस दौरान सीपीआर चोकिंग, सर्पदंश, रक्तस्श्राव आदि की स्थिति से निपटने की जानकारी दी। दल में शामिल सदस्य आरक्षक राजाराम, रजनेश यादव, सैनिक हरेन्द्र, अनूप, कपिल, रामचरण, रामस्वरूप एवं वाहन चालक रवि ने आपदा से निपटने के तरीकों की जानकारी दी। इस प्रशिक्षण के आयोजन में विद्यालय प्राचार्य राजकिशोर पाण्डेय, व्याख्याता सुरेश त्रिपाठी, सुरक्षा शिक्षक रमेश गर्ग, संयोजक मनोज तिवारी, मार्गदर्शक भानुप्रकाश खरे, एनसीसी अधिकारी तथा होमगार्ड से सत्यपाल जैन, सुरेन्द्र सिंह यादव, एनआर प्रजापति सहयोग प्रदान किया गया।
समाचार क्रमांक 309-2997

Comments
Post a Comment