आबकारी विभाग द्वारा दविश देकर पकडी अवैध शराब

पन्ना 23 सितंबर 18/आगामी विधानसभा निर्वाचन 2018 के अन्तर्गत आबकारी विभाग पन्ना द्वारा अवैध रूप से शराब बनाने एवं बेचने वालों पर कार्यवाही की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी पन्ना ने बताया है कि आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त प्रभारी पवई श्री कृष्ण कुमार पटेल द्वारा 20 सितंबर 2018 को ग्राम सरईखेडा थाना रैपुरा में एवं वृत्त प्रभारी अजयगढ़ सुश्री दीपाली भोजक द्वारा 20 सितंबर को ग्राम देवगांव एवं दिनांक 21 सितंबर को ग्राम कुंवरपुर थाना अजयगढ में मय आबकारी दल के साथ दविश देकर अवैध शराब की जप्ती की गयी है।

    उन्होंने बताया कि आरोपी हिसाबी सिंह पिता धनारे सिंह उम्र 38 वर्ष ग्राम सरईखेडा थाना रैपुरा के रिहायशी मकान में तलाशी के दौरान 05 लीटर हाथभट्टी शराब बरामद होने से विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी श्याम सुन्दर साहू पिता छितारी साहू उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम देवगांव थाना अजयगढ के मकान से तलाशी के दोरान 22 पाॅव देशी मदिरा प्लेन के बरामद होने से विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी मालादीन अवस्थी पिता प्यारेलाल अवस्थी उम्र 54 वर्ष निवासी ग्राम कुंवरपुर थाना अजयगढ जिला पन्ना के मकान में तलाशी के दौरान 18 पाॅव देशी मदिरा प्लेन के बरामद होने से विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध प्रकरण पंजीवद्ध किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
समाचार क्रमांक 298-2986

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार