पीओपी की मूर्तियों की न करें स्थापना-कलेक्टर

पन्ना 21 सितंबर 18/आगामी त्यौहारों के मद्देनजर कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने जिलेवासियों से प्लास्टर आॅफ पेरिस से बनी हुई मूर्तियों की स्थापना न करने की अपील की है। उन्होंने बताया है कि मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी पत्र में केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नई दिल्ली द्वारा मूर्ति विसर्जन के संबंध में जारी मार्गदर्शिका के अनुसार गणेश एवं दुर्गा उत्सव के दौरान मूर्ति के निर्माण में प्लास्टर आॅफ पेरिस का इस्तेमाल नही किया जाना है। उन्होंने कहा है कि दुर्गा जी की उन्ही प्रतिमाओं को पण्डालों में स्थापित किया जाए जिनका निर्माण मिट्टी से ही हुआ हो, प्लास्टर आॅफ पेरिस से निर्मित दुर्गा जी की प्रतिमाओं की स्थापना दुर्गा पण्डालों में न करने की अपील की है।
समाचार क्रमांक 280-2968

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा